फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दुर्व्यवस्थाओं के बीच भक्त कोटारनाथ दर्शन को होंगे मजबूर

दुर्व्यवस्थाओं के बीच भक्त कोटारनाथ दर्शन को होंगे मजबूर

Tue, 15 May 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवस्थाओं के बीच भक्त कोटारनाथ दर्शन को होंगे मजबूर
ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। मलमास 16 मई से शुरू होगा। मलमास में क्षेत्र के कोटार नाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जिले के अलावा मध्यप्रदेश के रीवा, सीधी तथा सिंगरौली के बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पूरे माह जलाभिषेक का दौर चलता है। इसके बाद भी कोटारनाथ धाम में श्रद्धालु की सहूलियत के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अदवा नदी के मध्य स्थित शिव पार्वती मंदिर के सीढ़ियों क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

अदवा नदी के मध्य बीच टीले पर स्थित शिव मंदिर चारों तरफ से अदवा नदी से घिरा हुआ है। दर्शनार्थी नदी के चट्टानों तथा उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए बाबा के दरबार में पहुंचेंगे। प्राचीन मंदिर के पास पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं। यहां एक हैंडपंप है जिससे मटमैला पानी आता है। यहां की मान्यता है कि शिव पार्वती गठबंधन से भक्त के जोड़े दीर्घायु होते हैं। चारों धाम के दर्शन बाद जबतक यहां जलाभिषेक नहीं किया जाए तबतक लोगों की यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। क्षेत्रवासियों ने मंदिर के रख-रखाव सहित सुंदरीकरण की मांग शासन प्रशासन से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंदिर पुजारी राजाराम गिरि तथा शिवराम गिरि का कहना है कि मंदिर परिसर में बिजली और स्थायी शौचालय नहीं है। स्नान के बाद महिलाओं के वस्त्र बदलने की सुविधा नहीं है। मंदिर की ओर आने वाला सड़क भी क्षतिग्रस्त है। खंड विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद यादव का कहना है कि दो ग्राम पंचायत कोटार एवं सोठिया के सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed