{"_id":"5a3c01ca4f1c1b4c528baed4","slug":"111513882058-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के नाम पर वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के नाम पर वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में सभासदों संग बैठक गुरूवार को हुई। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चल रहे सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आवास के चयन के लिए ऑनलाइन फार्म भरने वाले पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पात्र लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। उन्होंने कहा कि योजना पूरी तरह से निशुल्क है। योजना के तहत वह व्यक्ति पात्र होगा, जिनका मकान कच्चा हो, आर्थिक रूप से कमजोर हो। ऐसे जिन लाभार्थियों ने योजना के तहत आवास हेतु आवेदन किया है, उनके जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लाभार्थियों को आवास निर्माण कराये जाने हेतु तीन किस्तों में दो लाख 25 हजार की धनराशि प्राप्त होगी। पहली किस्त की धनराशि एक लाख रुपये लाभार्थी को तब प्राप्त होगा जब लाभार्थी अपने पास से धन लगा कर मकान हेतु नींव तैयार करा लेगा। दूसरी किस्त में भी लाभार्थी को एक लाख रुपये प्राप्त होंगे, यह धनराशि छत ढलाई से पूर्व प्राप्त होगा। वहीं तिसरी किस्त 25 हजार रुपये छत पूरी तरह से पटने के बाद मिलेगा। सर्वेयर जय दूबे ने बताया कि यदि लाभार्थी के पास नींव भरे जाने के दौरान धन उपलब्ध नही है तो ऐसे 100 लाभार्थियों का समूह बनाकर पालिका बजट देगी। डूडा टेंडर करा कर ठेकेदार से कार्य करायेगी और उन्हें मिलने वाली प्रथम किस्त की धनराशि से ठेकेदार का भुगतान होगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यदि नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी आवास चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी लाभार्थी से रूपये आदि की मांग करता है तो इसकी जानकारी दें। बैठक के दौरान सफाई इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, जलकल अभियंता सौरभ प्रकाश सिंह, सहित सभासद राजेश कुमार राजू, मुनीब चौहान, राजेन्द्र चौहान, करतार सिंह प्रमुख मौजूद रहे।