फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अध्यक्ष, सचिव सहित दस पदों के लिए नामांकन

अध्यक्ष, सचिव सहित दस पदों के लिए नामांकन

Wed, 13 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष, सचिव सहित दस पदों के लिए नामांकन

विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 2018 के लिए संघ कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम संघ परिसर में मंगलवार को 11 से चार बजे तक नामांकन फार्म की बिक्री और जमा करने का कार्य हुआ। इसमें अध्यक्ष पद हेतु चार नामांकन फार्म, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक, सचिव पद के लिए चार, उपसचिव सामान्य पद के लिए तीन, उपसचिव प्रकाशन हेतु एक, उपसचिव प्रशासन पद के लिए एक, वाटिका अध्यक्ष के लिए एक तथा निर्वाचन अधिकारी के लिए एक, सदस्य कार्यकारिणी के लिए एक समेत कुल 19 फार्म बिके। जिसमें 17 नामांकन फार्म जमा हुए।

चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार पाठक अधिवक्ता ने बताया कि नामाकंन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्वत, ओमकारनाथ दूबे, रतन कुमार मिश्रा तथा हीरालाल पांडेय ने नामांकन किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतेंद्र प्रताप सिंह और हरिशचंद्र तिवारी ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अजय सिंह राठौर, सचिव पद के लिए अमिताभ केशरवानी, वंशराज यादव, रूद्घ प्रसाद गिरी, शिव प्रसाद सिंह ने नामांकन किया। उपसचिव सामान्य के लिए वैष्णव कुमार गुप्ता, उपसचिव प्रकाशन के लिए बृजेश कुमार पाठक, उपसचिव प्रशासन पद हेतु विजय कुमार द्विवेदी तथा वाटिका अध्यक्ष के लिए रामचंद्र, चुनाव अधिकारी पद के लिए अशोक कुमार पांडेय, सदस्य कार्यकारिणी राजेश गुप्ता समेत 17 ने नस्त्रत्तमांकन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के दौरान बुधवार को 11 से तीन बजे तक नामांकन फार्म विक्रय एवं जमा करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं में काफी उत्साह रहा। अधिवक्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने भी नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed