{"_id":"599dd1244f1c1b485b8b487d","slug":"111503514916-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के आस्था व विस्वास का पर्व है, हरतालिका तीज व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के आस्था व विस्वास का पर्व है, हरतालिका तीज व्रत
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में रोटरी क्लब विंध्याचल के तत्वावधान में तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों में अलग अलग तरीकों से मेंहदी लगा कर प्रतिभाग किया। हरतालिका तीज पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनमानस में उर्जा का संचार करते हैं। भारत वर्ष उत्सवों का देश है और यहां सभी पर्वों को पूरी श्रद्घा और उर्जा के साथ मनाया जाता है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष गोयल ने कहा कि तीज का त्यौहार महिलाओं के आस्था व विश्वास का पर्व है। तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेंहदी एक अलग स्थान रखता है। कार्यक्रम में गायक अमित दूबे व खुश्बू तिवारी ने अपने कजरी के लहराते बोल पर मौजूद सभी प्रतिभागियों व अतिथियों को सावनी रंग में सराबोर कर दिया। मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त रहने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलू ीिसंह व संजय सिंह गहरवार श्ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मयंक ग़ुप्ता, विवेक बरनवाल, अरुण अग्रवाल, अनुराग सिंह, रवि गुप्ता, अमित श्रीनेत, मौसमी सोनी, विना बरनवाल, अजय जायसवल आदि रहे।