फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 cattle thieves arrested, two boleros and pistols recovered

11 पशु चोर गिरफ्तार, दो बोलेरो व तमंचा बरामद

Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
11 cattle thieves arrested, two boleros and pistols recovered
मड़िहान। मड़िहान पुलिस व एसोजी टीम ने शनिवार रात को 11 पशु चोरों को गिरफ्तार करते हुए दो बोलेरो वाहन व तमंचा बरामद किया। चुनरी बंधा के पास पशु चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसओजी की टीम पहुंची। गिरोह की सदस्य बकरियों की चोर कर बोलेरो में लादकर भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 11 लोगों को धर दबोचा।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 4900 रुपये, पांच मोबाइल बरामद किए। पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि उन्होंने ही मड़िहान थाना क्षेत्र के दाती गांव, हलिया थाना क्षेत्र और लालगंज थाना क्षेत्र से बकरियों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बोलेरो में बकरियों को लाद कर दूसरे प्रांत तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने चोरों से पूछताछ के बाद गिरोह में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ सकती है। इनमें कुछ चोर मध्य प्रदेश प्रांत से आकर लालगंज थाना क्षेत्र में शरण ले कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए चोरों में सदश खान, सवद खान, शखत खान, असल खान, जितेंद्र यादव निवासी पतुलखी लालगंज, सेराज सेख, विनोद कोल, बाले खान, निकलीस खान, इनायत खान, यूसुफ खान निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्वानंद सिंह, एसोजी प्रभारी विनोद कुमार यादव, संतोष यादव, विरेन्द्र सरोज, राणा, नितिल कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

पशु तस्कर गिरफ्तार
लालगंज। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के शिवमूर्ति नगर स्थित शुक्ला ढाबा के पास राष्ट्रीय मार्ग पर पिकप पर लाद कर ले जा रहे छह गोवंश को पुलिस ने पिकअप सहित 28 अगस्त को बरामद किया था। फरार चल रहे आरोपी जितेन्द्र सिंह निवासी रामगढ़ उमापुर सरैया थाना भगवानपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार को पुलिस ने गिरफ्तर कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed