{"_id":"697e62c0aabbba65540fcb66","slug":"10950-blas-of-political-parties-submitted-only-94-applications-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-147887-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राजनीतिक दलों के 10950 बीएलए ने जमा कराए सिर्फ 94 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राजनीतिक दलों के 10950 बीएलए ने जमा कराए सिर्फ 94 आवेदन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में ड्राफ्ट मतदाता सूची के छह जनवरी को प्रकाशन के बाद बुधवार तक आम मतदाताओं ने सूची में शामिल होने के लिए, नाम हटाने या शिफ्ट कराने के लिए 36457 दावे व आपत्तियां दर्ज कराईं। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के 10950 बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) ने सिर्फ 94 आवेदन ही करा सके। यह आवेदन भी मतदाता सूची में नए मतदाताओं के शामिल होने की है। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के बाद जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हुए थे, वे सचेत हो गए। जिनका नाम सूची से कट गया था। उनमें से बहुत से लोगों ने नए मतदाता के तौर पर मतदाता सूची में शामिल होने के लिए आवेदन किया। आम मतदाताओं ने मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कुल 36457 आवेदन किए थे। इसमें 31055 तो केवल फॉर्म छह अर्थात नए मतदाता के थे। इसी प्रकार फाॅर्म सात अर्थात सूची में किसी मृत व्यक्ति का नाम हटाने या गलत नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 412 आवेदन आए जबकि फाॅर्म आठ अर्थात मतदाता के विवरण (जैसे नाम, पता आदि) में कोई सुधार या बदलाव करने के लिए 4990 आवेदन आए। इनमें से कुल 11447 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इसमें फार्म छह के 10137, फॉर्म सात के 13 व फॉर्म आठ के 1297 आवेदन निस्तारित किए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जो आवेदन, दावा या आपत्ति आ रहे हैं, उनकी जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।
ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए थे 3.42 लाख नाम -मिर्जापुर। 2025 की मतदाता सूची में से 342761 ऐसे नाम हटाए गए हैं, जिन्होंने एसआईआर फाॅर्म जमा नहीं किया था। इसमें मृतक, शिफ्टेड व अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2025 में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1910300 मतदाता पंजीकृत थे। एसआईआर के बाद वर्तमान में इनकी कुल संख्या 1567539 हो गई है। अन्य मतदाताओं की संख्या भी घट कर 62 से 39 हो गई है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1003679 थी जो वर्तमान में 855675 हो गई है। इसी प्रकार महिला मतदाताओं की संख्या वर्ष 2025 में 906559 थी जो वर्तमान में 711825 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं में 148004 की कमी तथा महिला मतदाताओं की संख्या में 184734 की कमी हुई है।
पांचों विधानसभा क्षेत्र में जमा हुए 11385 फॉर्म -मिर्जापुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पांचों विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म छह, सात व आठ के कुल 11385 फॉर्म भरे गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण भी किया। रोल प्रेक्षक व मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने विधानसभा क्षेत्र नगर-396 के अन्तर्गत घंटाघर व गुरुनानक इंटर कालेज में स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही फॉर्म छह, सात व आठ के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम पवन कुमार गंगवार ने 396-नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-391, 392, 393, 394, 395 व 396 जुबली इंटर कालेज,बूथ संख्या-332, 333, 334 व 335 डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, संकट मोचन का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने नगर के बूथ संख्या 444, 445 व 446 जीडी बिनानी पीजी काॅलेज के बूथ संख्या 415, 416, 417 व 418 गुरुनानक इंटर कालेज, बूथ संख्या 318, 319, 320 व 321 गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल रतनगंज, बूथ संख्या-315, 316 व 317 राणा प्रताप बे0 प्रा0पा0 रतनगंज, मिर्जापुर आदि का निरीक्षण किया।