फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   108 overloaded vehicles running without permit seized

Mirzapur News: बिना परमिट के चल रहे 108 ओवरलोड वाहन सीज

Fri, 27 Dec 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
108 overloaded vehicles running without permit seized
मिर्जापुर। एसडीएम चुनार के नेतृत्व में खनिज, परिवहन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप अभियान चलाते हुए बुधवार की रात अहरौरा और अदलहाट थाना क्षेत्र में परमिट की अवधि समाप्त होने बाद भी परिवहन करने और ओवरलोड चलने पर 108 वाहन सीज कर दिया। ओवरलोड चलने पर 54 लाख रुपये जुर्माना भी लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, खान अधिकारी जितेंद्र सिंह, एआरटीओ विजय प्रकाश और एसपी सिंह की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात पहले अहरौरा और उसके बाद अदलहाट थाना क्षेत्र में खनिज सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान ओवरलोड और परमिट की जांच की गई। टीम ने 108 वाहनों को ओवरलोड और परमिट की अवधि समाप्त होने बाद परिवहन करने पर सीज कर दिया। सभी वाहन अहरौरा और अदलहाट थाने में खड़े कराए गए हैं। वाहनों पर गिट्टी और बालू लदी थी। वाहन सोनभद्र से होकर आ रहे थे। खान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त अभियान चलाकर 108 वाहन सीज किए गए हैं। प्रत्येक पर 50 हजार के करीब जुर्माना लगाया जाएगा। इस तरह से कुल 54 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed