फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   होत भोरहरिया हो रामा ....

होत भोरहरिया हो रामा ....

Sun, 07 Apr 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
होत भोरहरिया हो रामा ....
मिर्जापुर । नगर के पक्का घाट पर संस्कार भारती एवं पक्का घाट व्यवसायिक संघ की ओर से शनिवार की रात नूतन वर्षाभिनंदन एवं चैती महोत्सव का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में संस्कार और संस्कृति से सराबोर गीतों एवं नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।
गणपति वंदना से शुरू कार्यक्रम में नवोदित कलाकार शुभांकर भट्टाचार्य ने चैती की प्रस्तुति की। दर्शकों की मांग पर शुभांकर ने दादरा सुनाकर वाहवाही लूटी । द्वारिका अग्रहरि के बाद मथुरा से आए आशीष सिंह ने नृत्य कर लोगों को सम्मोहित कर दिया। उन्होंने होली और तराना पर नृत्य कर तालियां बटोरी । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डा. विजय कपूर ने चैता की प्रस्तुति की। होत भोरहरिया हो रामा गीत के बोल पर वादकों ने संगत कर श्रोताओं को मत्र मुग्ध कर दिया। वाराणसी से आये रुद्र शंकर तथा स्नेहा बजाज ने युगल कथक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी ।कृष्ण राधा के होली गीत पर कथक नृत्य करते हुए रुद्र शंकर तथा स्नेहा ने सिंचित किया। राजेश श्रीवास्तव भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसके पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए अपनी संस्कृति और संस्कार का अनुसरण करने पर जोर दिया। संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष अजिता श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय लोक कला और संस्कृति को संरक्षित रखने की दिशा में संस्था कार्यरत है । पक्का घाट व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सहयोग की बात कही। अतिथियों का स्वागत चैती महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक शिशिर अग्रवाल ने किया। गोवर्धन त्रिपाठी, विष्णु नारायण मालवीय, मनमोहन कृष्ण गर्ग, नितिन अवस्थी, सुषमा गुप्ता, कीर्ति मुंदड़ा, सभासद दुर्गा प्रसाद यादव, अमरदीप सिंहकृष्ण चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह , नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव ऊमर, विभूति मिश्र, सुषमा पाण्डेय, निर्मला राय, विक्रम गुप्ता , आलोक मिश्र, जय श्रीवास्तव तथा रूपचंद आदि थे। संचालन संस्कार भारती काशी प्रान्त के अध्यक्ष डां गणेश प्रसाद अवस्थी एवं कार्यक्रम के सह संयोजक शंकर राय ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती के जिला सचिव राजकुमार पाहवा ने किया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed