फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एवरेस्ट फतह के लिए केंद्रीय मंत्री से मांगी मदद

एवरेस्ट फतह के लिए केंद्रीय मंत्री से मांगी मदद

Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एवरेस्ट फतह के लिए केंद्रीय मंत्री से मांगी मदद
मिर्जापुर। लद्दाख की 18 हजार ऊंचाई पर तिरंगा फहराने वाली जिले की पर्वतारोही काजल पटेल ने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए मदद मांगी। कहा कि रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए उसे 25 लाख रुपये चाहिए। जमालपुर विकास खंड के हिनौती माफी निवासी किसान संतराम की बेटी काजल पटेल का चयन लद्दाख अभियान के लिए 2017 में किया गया था। काजल ने अपने बुलंद हौसले के चलते समुद्र तल से 18 हजार फीट ऊंचे लद्दाख की चोटी पर तिरंगा फहराकर देश और प्रदेश में अपना नाम रोशन किया था । अब पर्वतारोही काजल पटेल माउंट एवरेस्ट पर 29 हजार फीट यानी फ़ीट की ऊंचाई तय कर तिरंगा फहराने की तैयारी में जुटी है। केंद्रीय मंत्री ने काजल को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed