{"_id":"5ba7e52b867a557ecc327d45","slug":"101537729835-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीबों के लिए रामबाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीबों के लिए रामबाण
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ पर बोलती विधायक सुचिस्मिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी और पहली योजना है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पात्र गरीबों को स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा जिसके आधार पर पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में कराया जा सकता है। इस योजना का गरीबों को लाभ मिलेगा। अब पैसे की कमी के चलते बेहतर इलाज के बगैर गरीबों की जान नहीं जाएगी। गरीब व्यक्ति बड़ी बीमारियों का उपचार आसानी से करा सकता है। ये बातें राज्य सभा सांसद रामसकल ने रविवार को डेफोडिल्स स्कूल के सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करने के बाद कहीं। इस दौरान उन्होंने 25 लाभार्थियों में स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना के तहत उपलब्ध कराए गए स्वास्थ्य कार्ड पर पांच लाख रुपये का इलाज मुफ्त किया जाएगा। इसके माध्यम से लाभार्थी किसी भी सरकारी व चयनित निजी अस्पतालों में इलाज कराकर अपना जीवन बचा सकेंगे। इस योजना का लाभ जिले के दूरस्थ इलाकों में बसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करा कर इस योजना का लाभ पहुंचाएं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से चलाई गई आयुष्मान जन आरोग्य योजना का लाभ शहर से लेकर गांवों तक के गरीब परिवारों को मिलेगा। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीबों की मदद के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। किसानों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं। कहा हमारी सरकार गरीबों, युवाओं, बुनकर सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि पहले पैसे के अभाव में गरीबों का इलाज नहीं हो पाता था जिससे उनकी जाने चली जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कहा कि योजना का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जिले के अंतिम छोर पर बसे पात्र लाभार्थी को भी योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, सीएमओ डा ओपी तिवारी, राहुल मिश्र आदि मौजूद रहे।