फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विद्युत उपकेंद्र में गड़बड़ी के चलते 53 गांव में अंधेरे में

विद्युत उपकेंद्र में गड़बड़ी के चलते 53 गांव में अंधेरे में

Thu, 26 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र में गड़बड़ी के चलते 53 गांव में अंधेरे में
लालगंज। शांम सात बजे विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग माडुल जलने से विकास खंड के 53गांव में अंधेरा पसर गया। जिसकी जानकारी उपकेंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों ने अवर अभियंता और एसडीओ को दे दिया है। मामले की जानकारी होते ही अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और उपकेंद्र में हुई गड़बड़ी को ठीक करने में जुट गए। उन्होंने कहा कि शनिवार की शाम तक बिजली आ जाएगी। लालगंज उपकेंद्र से चार फीडरों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। वहां से विकास खंड के सभी गांव में बिजली सप्लाई होती है। इस फीडर पर ग्रामीण इलाके के चार प्रमुख बाजार निर्भर है। लहंगपुर, लालगंज, दुबार, बरकछ, तिलांव समेत अन्य छोटे छोटे बाजार विद्युत के अभाव में प्रभावित हो रहे हैं । यहीं नहीं लालगंज क्षेत्र के पेयजल की आपूर्ति भी बिजली के अभाव में बंद हो जाती है। बता दें इस विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग माडुल दूसरी बार पंद्रह दिन पहले जला था । अवर अभियंता तेजराम गौतम ने कहा कि इनकमिंग फीडर ठीक कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed