फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आंधी ने बिगाड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

आंधी ने बिगाड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Mon, 02 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आंधी ने बिगाड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था
लालगंज। जिले में शुक्रवार की शाम आई आंधी के दौरान पोल और तार टूट कर गिरने से बाधित हुई व्यवस्था अभी लालगंज ब्लाक में बहाल नहीं हो पाई है। आंधी के तीसरे दिन भी टूटे तार और पोल दुरुस्त नहीं किए जा सके जिसके चलते लालगंज क्षेत्र के कुल 53 में से तीन गांवों में 40 घंटे से बिजली नहीं है। इसके चलते पेयजल आपूर्ति बंद है। लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम तेज अंधड़ और आंधी ने क्षेत्र में पहले से जर्जर और ढीले ढाले तारों तथा टेढ़े मेढ़े खंभों की पोल खोल दी। कई स्थानों पर ताल लटक गए और खंभे झूल गए। इससे लालगंज विद्युत उपकेंद्र का बस्तरा फीडर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। यह फीडर 40 घंटे से बंद चल रहा है। धीमी हवा और जर्जर ढीले ढाले तार विद्युत आपूर्ति में रोड़ा बने हुए हैं। वर्षों पुराने तार धीमी हवा में टूट कर झूल रहे हैं। तेज आंधी के कारण मिर्जापुर से लालगंज विद्युत उपकेंद्र की लाइन का खंभा टूट गया था । विभाग ने बना तो दिया लेकिन उपकेंद्र से ही विद्युत की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार के दावे के अनुसार गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 40 घंटे बीतने के बाद विभाग के किसी अधिकारी ने मौके पर पेट्रोलिंग करके आपूर्ति बहाल कराने में रुचि नही लिया है। इतनी महत्वपूर्ण आबादी की बिजली को प्राइवेट कार्य करने वाले कर्मचारियों के सहारे छोड़ कर अफसर अपने कर्तव्य की पूर्ति कर रहे हैं । चिंतनीय बात है कि इस फीडर पर दो पेयजल की टंकियां हैं, जिनसे लालगंज बाजार को जलापूर्ति की जाती है, जो बंद पड़ी है। अवर अभियंता तेजराम गौतम ने बताया कि आपूर्ति बहाली का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed