फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10-foot crocodile strays into residential area; Forest Department releases it into Dadri Dam.

Mirzapur News: रिहायशी इलाके में पहुंचा 10 फीट का मगरमच्छ, वनविभाग ने ददरी बांध में छोड़ा

Wed, 22 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
10-foot crocodile strays into residential area; Forest Department releases it into Dadri Dam.
हलिया क्षेत्र के मटिहरा गांव में पकड़ गया मगरमच्छ।- सोशल मीडिया।
हलिया। वन क्षेत्र के मटिहरा गांव के रिहायशी इलाके में मंगलवार को 10 फीट लंबा मगरमच्छ पहुंचने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि भोजन की तलाश में भटकता मगरमच्छ गांव निवासी झल्लर के घर के पास पहुंच गया। भीड़ जुटने पर वह घर के समीप बनी छोटी बंधी में चला गया।
ग्राम प्रशासक गायत्री यादव की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ दिया। वन दरोगा सिद्धार्थ, शीतला बख्श सिंह, वन रक्षक शिवम सिंह, अंकुर शुक्ला और वाचर वकील, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, महेंद्र और शिवशंकर शामिल रहे।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि बरसात में मगरमच्छ और अन्य वन्यजीव भोजन व सुरक्षित ठिकाने की तलाश में एक जलाशय से दूसरे जलाशय की ओर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वे कभी-कभी आबादी के करीब भी पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed