फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 feet long crocodile seen in Basti

Mirzapur News: बस्ती में दिखा 10 फीट लंबा मगरमच्छ

Wed, 06 Nov 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
10 feet long crocodile seen in Basti
हलिया। चेकडैम के पास स्थित दिघिया गांव में सोमवार को देर रात 10 बजे 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर ददरी बांध में छोड़ दिया।
विज्ञापन

दिघिया गांव के पास स्थित चकडैम के पास कुत्तों के लगातार भौंकने से आशंकित ग्रामीण लाठी, डंडा व टार्च लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां 10 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क किनारे चहलकदमी करते दिखा। मगरमच्छ देखते ही ग्रामीण भयभीत हो गए। कुछ साहसी ग्रामीणों ने मोबाइल फोन पर वन विभाग को सूचना देकर मगरमच्छ के ऊपर बोरा फेंककर उसे घेर लिया। सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा अजय प्रकाश ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ कर ददरी बांध ले जाकर छोड़ दिया। मगरमच्छ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed