{"_id":"b1c0c25a-69d7-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"minor-girl-commits-suicide-due-to-dark-complexion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवले रंग ने कर दिया मरने पर 'मजबूर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवले रंग ने कर दिया मरने पर 'मजबूर'
बांदा/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावले रंग की वजह से 14 साल की सावना को आस-पड़ोस से ताने सुनने को मिलते थे। सांवले रंग की वजह से ही उसकी बड़ी बहन की शादी भी नहीं हो पा रही थी। इससे परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामला बांदा जिले के काजीटोला गांव का है।
विज्ञापन
संतशरण आरख की बेटी कुमारी सावना रविवार सुबह घर से हसिया लेकर खेत जाने की बात कहकर गई। दोपहर को संतशरण के खेत में ही पेड़ पर उसकी लाश दुपट्टे से लटकती हुई मिली। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। चाचा राजू आरख ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांच दिन पूर्व बड़ी बहन को देखने के लिए कुछ लोग आए थे। लेकिन रंग सांवला होने पर शादी से इनकार कर दिया। छोटी बहन सावना भी सांवली थी। शायद उसे यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ। उस दिन के बाद से ही सावना उदास रहने लगी थी। संभवत: इसी वजह से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता और भाई अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चिंरजीव मोहन ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गले में फंदा कसना बताया गया है।