{"_id":"ef79a388-a027-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"minor-daughter-murdered-his-father-with-her-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी ने भाइयों संग मिलकर की पिता की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी ने भाइयों संग मिलकर की पिता की हत्या
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)/ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मनानी गांव के पूर्व प्रधान के दो बेटों और नाबालिग बेटी ने मिलकर पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को घेर में छोड़कर तीनों ताला डालकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मां की हत्या का बदला लेने और जमीन विवाद के चलते तीनों ने इस घृणित घटना को अंजाम दिया है। पूर्व प्रधान के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान थाने के मनानी गांव के पूर्व प्रधान रामपाल (55) पुत्र संतु का शव रविवार को क्षत विक्षत हालत में घेर में पड़ा मिला। मृतक के भाई नथलू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
घटना के बाद से ही मृतक के पुत्र अनिल, कुलदीप और बेटी प्रियंका फरार हैं। बेटी प्रियंका की उम्र महज 15 साल है। दरअसल, जून 2008 में मृतक पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगा था। तब से ही उसके दोनों बेटे और बेटी पिता से अलग रहते थे।
पूर्व प्रधान घर से दूर घेर में रहता था। 2008 में ही पुलिस ने चिता की राख से हड्डियां लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा था, मगर घटना का खुलासा नहीं हो पाया था। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व प्रधान के बच्चों ने मां की मौत का आरोप उस समय पिता पर लगाया था।
इसी साल 26 फरवरी को रामपाल और उसके बच्चों के बीच थाने में समझौता हुआ था। उसने बेटों को डेढ़-डेढ़ बीघा और बेटी को दो बीघा जमीन का हिस्सा दिया। बाकी छह बीघा जमीन उसने अपने पास ही रख ली थी। इस पर बंटवारे को लेकर मनमुटाव बढ़ गया।
एसएसपी विजय यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे रामपाल के दोनों बेटों और बेटी का ही हाथ लग रहा है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।