फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Minor Boy swings on noose while playing in ballia Accident while acting by putting towel on tree

खेल-खेल में फंदे पर झूला किशोर: पेड़ की डाल पर गमछा डाल एक्टिंग करते वक्त हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 06 Oct 2023 09:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Oct 2023 09:37 PM IST
सार

बलिया जिले के माधोपुर गांव में शुक्रवार शाम दो किशोर भाइयों में आपस में खेलते समय विवाद हो गया। नाराज एक किशोर भाई पेड़ पर फंदा लगाने की एक्टिंग करने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह फंदे पर झूल गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Minor Boy swings on noose while playing in ballia Accident while acting by putting towel on tree
किशोर के मौत की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के माधोपुर गांव में शुक्रवार शाम दो किशोर भाइयों में आपस में खेलते समय विवाद हो गया। नाराज एक किशोर भाई पेड़ पर फंदा लगाने की एक्टिंग करने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह फंदे पर झूल गया और उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

विज्ञापन


छोटेलाल के पुत्र आनंद (13) और डेविड (10) आसपास के बच्चो संग अपने दरवाजे पर खेल रहे थे। खेल के दौरान दोनों भाइयों में विवाद हुआ। आनंद रेड़ के पेड़ के पास बोरे में रखी गिट्टी पर चढ़ गया। भाई को चिढ़ाने के लिए पेड़ की डाल पर गमछे का फंदा बना अपना सिर डाल दिया। तभी उसका बोरे से पैर फिसला और वह छटपटा रहा था।
विज्ञापन


डेविड ने सोचा कि आनंद मजाक कर रहा है। पास ही खेल रही एक लड़की शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। तब तक आनंद दम तोड़ चुका था। उसके पिता मजदूरी करने गए थे और मां रामावती देवी बकरी चराने गई थी। घर पर दादा थे जो दूसरी तरफ थे। आनंद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के मजाक पर आ रही थी हंसी

भाई आनंद को गमछे पर लटकते देख डेविड हंस रहा था। उसे लग रहा था कि भाई मजाक कर रहा है। बाद में डेविड को पता चला की उसका भाई अब इस दुनिया में नही है तो उसके रोने बिलखने पर हर किसी की आंखे नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed