{"_id":"654b4d38-c700-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"memorial-park-and-not-mayawati-s-private-property-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क व स्मारक मायावती की निजी जायदाद नहीं: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क व स्मारक मायावती की निजी जायदाद नहीं: सपा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने माया सरकार में बने पार्कों व स्मारकों को विभिन्न समारोहों के लिए देने के सरकार के फैसले पर बसपा के विरोध को पूरी तरह अनुचित बताया।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने सोमवार को कहा कि बसपा के शासन में बने पार्क व स्मारक तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की निजी जायदाद नहीं है जो बसपा विरोध कर रही है।
विज्ञापन
यह संपत्ति जनता और सरकार की है। इसका जनता के लिए उपयोग होना चाहिए। कहा कि सपा, बसपा की तरह बदले की भावना से काम नहीं करती है।
दलित महापुरुषों की प्रतिमाएं यथावत हैं। सिर्फ स्मारकों-पार्कों की खाली पड़ी जमीन के सदुपयोग का फैसला किया गया है।
चौधरी ने कहा कि लखनऊ से लेकर नोएडा तक दलित महापुरुषों के नाम पर अरबों रुपये की लागत से पार्क तथा स्मारक बने हैं। जिनमें काफी खाली जगह पड़ी है।
सरकार इस खाली जमीन का सदुपयोग करना चाह रही है। लोकायुक्त की जांच में बसपा मंत्रियों सहित 199 को घोटाले में लिप्त पाया गया है।
इसी से पता चलता है कि बसपाइयों ने सरकार में रहते दलित महापुरुषों के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई का अरबों रुपये लूट लिया है।