फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zip President Madhu Gurjar cheated: Virendra Singh

जिपं अध्यक्ष मधु गुर्जर ने दिया धोखा : वीरेंद्र सिंह

Wed, 07 Aug 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 07 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Zip President Madhu Gurjar cheated: Virendra Singh
कांधला क्षेत्र के गांव डुंडु खेड़ा के कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत को सम्बोधित करते ए
कांधला (शामली)। गांव डुंडूखेड़ा के कलस्यान इंटर कालेज में आयोजित महापंचायत में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद मधु ने धोखा दिया, लेकिन जिले का विकास रुकने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत को लेकर चल रही रार का मामला छाया रहा। एमएलसी ने 2027 के चुनाव में जुटने का भी आह्वान लोगों से किया।
विज्ञापन


एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मनीष चौहान ने अपनी लगन और मेहनत से सामान्य सीट पर मधु को जिले का अध्यक्ष बनवाया। दुख इस बात का नहीं कि वह हमें छोड़कर दूसरे गुट में चली गई। दुख इस बात का है कि आगे कौन विश्वास करेगा। कहा कि वह जिले का विकास रुकने नहीं देंगे, जिला पंचायत के 12 से अधिक सदस्य हमारे पास है। उन्होंने प्रदेश में 2027 के चुनाव में जुटने का आह्वान लोगों से किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर पर धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि आज कुछ लोग मिलकर खेल खेल रहे हैं जो राजनीतिक और जिले के लिए सही नहीं है। राजनीति में सभी का हिसाब होता है जो समय पर ब्याज समेत लौटाया जाएगा। महिला भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि जनपद की राजनीति में षड्यंत्र चल रहा है। मनीष चौहान ने अपनी मेहनत से जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर को कुर्सी पर बैठाया था। कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर गंदी राजनीति की है। जो जिले के विकास के लिए सही नहीं है। अध्यक्षता मृगांका सिंह, संचालन ब्लॉक प्रमुख विनोद मालिक और तहेंद्र प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में अतेंद्र प्रधान, संजीव प्रधान, रणधावा मलिक, उमरनवाज प्रधान, जिला पंचायत सदस्य गय्यूर, अखलाक, ठाकुर मोनू, अनिल कश्यप, विनोद चौहान, विनय मीमला, रविंद्र प्रधान, राजपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।

जानिए... क्या है जिला पंचायत में रार का मामला

दो माह पूर्व ही जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक प्रसन्न चौधरी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डीएम रविंद्र सिंह से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर जिला पंचायत के कार्याें में हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने बैठक और प्रेस वार्ता कर रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और अन्य पर जिला पंचायत अध्यक्ष को बरगलाने का आरोप लगाया था। दोनों पक्ष सीएम के दरबार में भी पहुंच गए थे। तभी से जिला पंचायत की राजनीति को लेकर शामली में उठापटक चल रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।

डुंडूखेड़ा में कोई पंचायत नहीं बल्कि राजनीतिक सभा थी। पंचायत में सामाजिक मुद्दों को लेकर वार्ता होती है। सभा में ऐसा कुछ नहीं हुआ। - प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद, कैराना लोकसभा क्षेत्र




यदि कहीं बात स्वाभिमान की होती है तो जाट और गुर्जर आपस में जुड़े हैं। यदि गुर्जरों के स्वाभिमान की बात होगी तो जाट खड़े हैं। दोनों जातियां एक दूसरे की लड़ाई लड़ती है। पंचायत का कोई मकसद नहीं था। यह राजनीतिक पंचायत थी। पंचायत में सपा के लोग अधिक थे। - प्रसन्न चौधरी, विधायक सदर शामली

यह राजनीतिक सभा थी। डुंडूखेड़ा के थांबेदार तक सभा में नहीं पहुंचे। यह केवल नेताओं की सभा थी।
चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी, 84 कलस्यान खाप
....

कांधला क्षेत्र के  गांव  डुंडु खेड़ा के कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत  को  सम्बोधित करते ए

कांधला क्षेत्र के गांव डुंडु खेड़ा के कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत को सम्बोधित करते ए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed