{"_id":"688141573b6f5021da02fd58","slug":"zakir-the-wanted-accused-in-the-murder-of-aasu-has-been-arrested-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109528-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसु की हत्या का वांछित आरोपी जाकिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसु की हत्या का वांछित आरोपी जाकिर गिरफ्तार
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने गांव सिंघावली निवासी आसु की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाकिर को आसिफाबाद-गेूसूपुर संपर्क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में रुपये नहीं देने पर हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर मध्य गंग नहर से आसु की बाइक बरामद कर बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
छह दिन पूर्व थाना कंकरखेड़ा के गांव सिंघावली निवासी आसु अपने ताऊ के बेटे मोहसिन के साथ बाइक पर नागर कॉलोनी में टाइल्स का कार्य देखने गया था। मकान के अंदर पहले से ही घात लगाए बैठे आसिफ टोंटा,साबिर, रिहान उर्फ गोलू निवासी गेसूपुर थाना किठौर और जान मोहम्मद, जाकिर निवासी मैनापूठी थाना सरधना ने आसु व मोहिसन से रुपये मांगे रुपये देने से मना करने पर उक्त लोगों ने आसु की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी थी और उसे आसिफाबाद मध्य गंग नहर किनारे तथा मोहिसन को हाथ, पांव व मुंह बांधकर ईंख के खेत में फेंककर भाग गए थे। हत्यारोपी साबिर, रिहान उर्फ गोलू, आसिफ टोंटा निवासी गेसूपुर जूनेबी थाना किठौर को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आसिफाबाद गेसूपुर संपर्क मार्ग से पैदल जा रहे हत्यारोपी जाकिर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी जाकिर ने बताया कि मोहसिन व आसु से रुपये मांगे थे। उन्होंने देने से मना कर दिया था। हत्या में फरार चल रहे आरोपी जान मोहम्मद उर्फ जानू व पंडित नाम के अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। परिजनों ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।