{"_id":"6a71dca47c1e1a82bf0430cc","slug":"yuvraj-tomar-won-the-gold-medal-in-the-inter-group-firing-competition-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113177-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंटर ग्रुप फायरिंग प्रतियोगिता में युवराज तोमर ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंटर ग्रुप फायरिंग प्रतियोगिता में युवराज तोमर ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र एवं 71 यूपी बटालियन, मेरठ ग्रुप के एनसीसी कैडेट युवराज तोमर ने इंटर ग्रुप फायरिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और मेरठ जनपद का गौरव बढ़ा है।
प्रतियोगिता में मेरठ जनपद की जूनियर डिवीजन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए युवराज तोमर ने कुल 168 कैडेटों के बीच शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मेजर जनरल गौरव गौतम, ब्रिगेडियर पीएस जांघू तथा लेफ्टिनेंट कर्नल अमर ने स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। युवराज ने अपनी सफलता का श्रेय एनसीसी केयरटेकर ऑफिसर मानसी चौधरी तथा पीआई स्टाफ के मार्गदर्शन, सहयोग और नियमित प्रशिक्षण को दिया। युवराज तोमर की इस उपलब्धि पर द्रोण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल, उपप्रधानाचार्य मोहम्मद अरशद खान, स्कूल समन्वयक दीपक यादव, एनसीसी सीटीओ मानसी चौधरी, कोच सियानंद पतंजलि, पीटीआई मोहम्मद आदिल ने उन्हें बधाई दी।