{"_id":"57f3f2264f1c1b9b0626f621","slug":"yuvraaj-sultaan-ki-chamak","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज, सुल्तान की चमक से रोशन होगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवराज, सुल्तान की चमक से रोशन होगा मेला
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में बुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले की पशु प्रदर्शनी की शोभा बढ़ाने के लिए सवा नौ करोड़ का भैंसा युवराज और सात करोड़ का सुल्तान भी कृषि विवि में पहुंच गए।
मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद उप महानिदेशक डॉ. एके सिंह व विशिष्ठ अतिथि डॉ. यू एस गौतम, निदेशक अटारी कानपुर संयुक्त रूप से करेंगे। मंगलवार को कुलपति डॉ. गया प्रसाद, निदेशक डॉ. रघुवीर सिंह, मेला नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार खारी ने मेले में तैयारियों का जायजा लिया। मेेले में 135 स्टाल तो कृषि संबधित हैं। 100 पशु प्रर्दशनी के लिए लगाए गए हैं। किसान रागिनी ओर कवि सम्मेलन का भी लुत्फ उठा सकेंगे। कवि सम्मेलन प्रभारी डॉ. आर एस सेंगर ने बताया कि बड़े कलाकार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मेले के नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार खारी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नौकरों की देखरेख में रहता है युवराज
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सुनेरिया गांव के पशु पालक कर्मबीर सिंह के भैंसें युवराज की उम्र लगभग 9 साल है। युवराज की कीमत सवा नौ करोड़ रुपये है। वह एक दिन में 20 किलो दूध, 7 किलो सेब, 5 किलो दाना और 7 किलो चारा खाता है। दो नौकर इसकी देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
सुल्तान है अनमोल
हरियाणा के कैथल जिले के बुढ़ढा खेड़ा गांव के रहने वाले नरेश बेनीवाल के पास सुल्तान नाम का भैंसा है। वह कहते हैं कि यह अनमोल है। वह एक दिन में 10 किलो सेब, 5 किलो दाना, 9 किलो दूध, 20 किलो चारा, सर्दी में 15 किलो गाजर का हलवा खाता है। हर वर्ष 40 से 50 लाख रुपये का इसका सीमन बिक जाता है। विवि प्रशासन की मानें तो इसकी कीमत सात करोड़ रुपये बताई जा रही है।