फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yuva Cricket Academy and Ahlawat Cricket Academy win

Meerut News: युवा क्रिकेट एकेडमी और अहलावत क्रिकेट एकेडमी की जीत

Sat, 03 Jan 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Yuva Cricket Academy and Ahlawat Cricket Academy win
कराटे प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को दिए गए प्रमाण पत्र
मेरठ। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन दो मैच हुए। इसमें युवा क्रिकेट एकेडमी और अहलावत क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते।
विज्ञापन

श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में टारगेट क्रिकेट एकेडमी और युवा क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर युवा क्रिकेट एकेडमी को 158 रन का लक्ष्य दिया। इसमें अर्जुन ने 62, आदित्य त्यागी ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिमान ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 34.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। मोहम्मद सालिक ने 90 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में डोली व आदित्य त्यागी ने तीन-तीन व जिया अर्जुन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच अहलावत क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरनगर और श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। अहलावत क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट खोकर श्रीनाथ एकेडमी को 341 रन का विशाल लक्ष्य दिया।

वेदांश ने 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। वेदांश ने 74 व नैतिक ने 56 रनों का अहम योगदान दिया। श्रीनाथ के गेंदबाज भारत राठी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनाथ की टीम 157 रन ही बना सकी। इसमें भारत राठी ने 66 रन की पारी खेली। इस मौके पर कोच उमेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed