फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth's condition worsens in Garh Ganga fair, death

Meerut News: गढ़ गंगा मेले में युवक की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 10 Nov 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Youth's condition worsens in Garh Ganga fair, death
दौराला। भराला गांव निवासी 32 वर्षीय हर्ष विहान पुत्र रविंद्र सिंह पांच नवंबर को अपने पड़ोसी अरुण शर्मा व अन्य दोस्तों के साथ बैल बुग्गी में सवार होकर गढ़ गंगा मेले में गया था। शनिवार सुबह अचानक हर्ष की तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने हर्ष के परिजनों को कॉल कर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन हर्ष को गढ़ मेले से मेरठ के आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। परंतु, हर्ष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे एक अन्य अस्पताल में भी दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक के शव को लेकर गांव भराला पहुंचे। मृतक की पत्नी सोनम, मां मुनेश और बेटी वर्षा का रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, मृतक तीन बहनों में सबसे छोटा था। अंतिम संस्कार के दौरान एक रिश्तेदार ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से बात की और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची सीओ शुचिता सिंह ने भी घटना की जानकारी ली। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed