फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths clash with police after their bikes are stopped

Meerut News: बाइक रोेके जाने पर युवकों की पुलिस से नोकझोंक

Mon, 18 May 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Youths clash with police after their bikes are stopped
मवाना। गश्त के दौरान बाइक को सुभाष चौक पर रोेके जाने पर बाइक सवार युवकों की पुलिस से नोंकझोक हुई। एक युवक को थाने की जीप में बैठाने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने दफा 34 व बाइक का साइलेंसर मोडिफाइड होने की धाराओं में चालान किया। शाम को थाना प्रभारी सिपाहियों के साथ पैदल गश्त करते हुए जा रहे थे। जैसे ही सुभाष चौक पर पहुंचे तो उनको एक बाइक दिखाई दी। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक को रोक लिया, थाना प्रभारी ने उसे बाइक का साइलेंसर बदलवाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पुलिस और युवकों के बीच नोकझोंक हो गई। जिससे मौके पर भारी संख्या में भीड एकत्र हो गई। हंगामा बढता देख एक युवक को पुलिस थाने ले आई। बाद में दूसरा युवक भी थाने पहुंच गया। बताया गया है दोनों युवक फौजी हैं। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दफा 34 व साइलेंसर मोडिफाइड की धाराओं में कार्रवाई कर दोनों को छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed