{"_id":"6a5504863c750c53a5016bb1","slug":"youths-body-found-near-home-murder-suspected-meerut-news-c-72-1-mct1011-156126-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
- परिजनों ने मृतक के दोस्त पर जताया हत्या का शक, आरोपी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी निवासी कृष्णा त्यागी (24) का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसके दोस्त पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
सीओ बृह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि देवलोक कॉलोनी निवासी कृष्णा त्यागी मंडी में काम करता था। रविवार शाम वह घर से थोड़ी में आने की बात कहकर गया था। रविवार रात वह घर नहीं पहुंचा। सोमवार को उसका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कृष्णा की कॉलोनी निवासी एक युवक से दोस्ती थी। आरोप लगाया कि दोस्त ने युवक की हत्या की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो मृतक की कमर पर चोट का निशान मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। फिलहाल मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। सीओ बृह्मपुरी का कहना है कि चोट कैसे लगी और मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।
-- -- -- -- -- -