फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths attacked the temple, seven injured

Meerut News: मंदिर में घुसकर युवकों ने किया हमला, सात घायल

Wed, 19 Jun 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 19 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked the temple, seven injured
शामली के मौहल्ला पंसारियान   माता शाकुम्भरी देवी  मंदिर  में हमले में घायल लोग
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में कीर्तन व भंडारे के दौरान 15-16 युवकों ने घुसकर महिलाओं पर छींटाकशी करते हुए भद्दी टिप्पणी की। लोगों के विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपेार्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में सोमवार रात को करीब नौ बजे कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। आरोप है कि उसी समय मंदिर में संजय, सनोज, प्रेम, व संजय का पुत्र, कुलदीप, नीटू, सचिन, आकाश समेत 15-16 युवक मंदिर में भंडारा खाने के लिए घुस गए। आरोप है कि युवकों ने लड़कियों व महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करनी शुरू कर दी। उनका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों, लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मामचंद, सन्नी, पिंटू, शिवम, रोहित, दीपक, सरोज पत्नी मामचंद आदि घायल हो गए। हमले के दौरान मंदिर में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मामचंद, शुभम व रोहित गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस मामले मामचंद की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मकान से नकदी व जेवर चोरी
शामली। आदर्श मंंडी थानाक्षेत्र की जाट कॉलोनी में बंद मकान की खिड़की व सरिये तोड़कर मकान में घुसे बदमाशों ने 25 हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

शामली शहर की जाट कॉलोनी निवासी सचिन वर्मा ने बताया कि वह चार पांच दिन से अपने परिवार के साथ अपने गांव में गए हुए थे। सुबह में जब वह परिवार के साथ घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर कमरे में तो वहां सामान बिखरा हुआ पाया। घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर वहां से 20-25 हजार रुपये और चांदी की पाजेब आदि सामान गायब था। सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। सचिन वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed