फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths attacked constable in Central Market, accused of firing, video goes viral

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में सिपाही पर युवकों ने किया हमला, फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल

Fri, 21 Feb 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked constable in Central Market, accused of firing, video goes viral
मेरठ। नौचंदी थाना के सेंट्रल मार्केट स्थित एक कैफे में जन्मदिन समारोह में हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से छठी वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही आयुष का सिर फोड़ दिया। सिर में कई टांके आए। इस दौरान कार में भी तोड़फोड़ की गई। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नौचंदी पुलिस ने केस दर्ज किया। सिपाही ने थाने पहुंचकर आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट स्थित एक कैफे में एक युवती का जन्मदिन समारोह था। इसमें कई युवतियां और छठी वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही आयुष ढाका भी चचेरे भाई के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। समारोह के दौरान सिपाही आयुष ढाका की अपने साथियों सूजल और ललित जैन के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद सिपाही एक साथी व दो युवतियों के साथ कैफे से बाहर आ गए।
विज्ञापन

इसी दौरान सूजल और ललित जैन सहित अन्य युवकों ने आयुष पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आयुष गंभीर रुप से घायल हो गया। हमलावरों ने सिपाही की कार में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। दिनदहाड़े मारपीट और कार में तोड़फोड़ होते देख बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद थाना पुलिस पहुंची और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही की ओर से सूजल और ललित सहित कई अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई। थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed