फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth will get success by keeping concentration: Gyananand

एकाग्रता रखने से मिलेगी युवाओं को सफलता: ज्ञानानंद

Thu, 18 Sep 2025 08:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Youth will get success by keeping concentration: Gyananand
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम में कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता व प्रति कुलाधिपति डॉ. मय
आईआईएमटी विश्वविद्यालय में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने किया छात्रों से संवाद
विज्ञापन

फोटो

गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में आयोजित युवा चेतना गीता गोष्ठी एवं संवाद के कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा भागवत गीता का अध्ययन करने की आवश्यकता युवाओं को है। हम वहां नहीं होते जहां हमारा शरीर होता है बल्कि हम वहां होते हैं जहां हमारा मन होता है। युवा अपने आपको एकाग्र रखें तो उनका जीवन में सफलता पाना सुनिश्चित हो जाएगा।

कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता व प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का स्वागत किया। इस मौके पर कुलाधिपति ने कहा समाज की दशा और दिशा को बदलने के लिए संतों को युवाओं के बीच आना होगा। युवाओं को नियमित रूप से भागवत गीता का पाठ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर ने मेडल भगवत गीता को समर्पित कर दिए थे क्योंकि उन्हें एकाग्रता का सूत्र गीता से ही मिला था।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल का भागवत गीता देकर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता बलराज सिंह डूंगर ने महामंडलेश्वर का आभार जताया। गीता अभियान के प्रांत संयोजक सुदर्शन चक्र, विभाग सह संघचालक विनोद भारती, गोपाल शर्मा, पूर्व प्रचारक मनीष कोईया, अशोक तिवारी, राजकुमार डूंगर व सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed