फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth stabbed to death in Baghpat s Barot

Baghpat News: घर से बुलाकर प्राईवेट लाइनमैन के बेटे की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या, रास्ते में पड़ा मिला शव

Sun, 30 Jul 2023 07:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बड़ौत (बागपत)
अमर उजाला नेटवर्क, बड़ौत (बागपत) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Jul 2023 07:42 PM IST
सार

युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम भी मौके पर पहुंचे। जहां पर परिजनों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की। इं

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Baghpat s Barot
युवक की चाकू से गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बड़ौत में कोताना गांव में रविवार की शाम तीन-चार बाइक सवार युवकों ने एक युवक को घर से बुलाकर खेडी प्रधान गांव जाने वाले रास्ते पर ले जाकर उसकी चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान के पास फेंककर फरार हो गए। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिजन ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

कोताना गांव का रहने वाला अब्बास शबगा गांव के बिजलीघर पर प्राईवेट लाइनमैन है। रविवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक उसके घर पर आए और उसके छोटे बेटे अनस को बुलाकर अपने साथ ले गए और थोड़ी देर बाद खेडी प्रधान गांव जाने वाले रास्ते पर चाकू से गोदकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को पड़ा देखा तो उसकी पहचान कर इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस व परिजन उसके लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम भी मौके पर पहुंचे। जहां पर परिजनों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या हुई है, लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर हत्या की सही वजह की जानकारी मिलेगी, फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

सीने पर किया गया वार, उतार दिया मौत के घाट
अनस की छाती पर बेरहमी से चाकू से दो वार किए गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed