फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth shot, injured in land dispute on camp

डेरे पर जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी, घायल

Thu, 19 Nov 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth shot, injured in land dispute on camp
डेरे पर जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी, घायल
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम के समीप हरिपुर गांव जाने वाले तिराहे पर बने डेरे पर जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों में आपस में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

फतेहपुर प्रेम गांव के समीप हरिपुर को जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले डेरा निवासी प्रदीप पुत्र गुरमीत के अनुसार कई सालों से जमीन को लेकर अपने ही परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। बृहस्पतिवार को मेरठ कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद दोनों पक्ष गांव पहुंचे। दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने प्रदीप को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। चाचा-भतीजे के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed