{"_id":"689510dc5a72beb242047231","slug":"youth-riding-a-bike-broke-the-head-of-the-village-head-meerut-news-c-72-1-mct1002-138376-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने ग्राम प्रधान का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने ग्राम प्रधान का सिर फोड़ा
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के डिमोली गांव के प्रधान देवेंद्र सैनी पर बुधवार रात बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया हमले में ग्राम प्रधान को सिर में चोट आई है। ग्राम प्रधान ने गांव निवासी एक युवक को नामजद करते हुए परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
डिमोली ग्राम प्रधान देवेंद्र सैनी की गांव में पशुओं की डेयरी है। परतापुर थाने में तहरीर देते हुए देवेंद्र सैनी ने बताया कि वह बुधवार रात मोदीनगर में एक डेयरी में दूध की सप्लाई कर वापस गांव लौट रहे थे। छज्जुपुर मार्ग पर राधा धर्म कांटे के पास तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोक लिया और लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। डिमोली गांव की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को देखकर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमले में घायल देवेंद्र सैनी को सीएचसी भूड़बराल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व गांव के कुछ युवकों ने कूड़ा बीनने वाले एक युवक को चोर समझकर पकड़ लिया था जिसके बाद मामला ग्राम प्रधान के पास पहुंचा। इस दौरान गांव निवासी अशोक ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद