फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth killed for protesting against sending obscene messages

अश्लील मेसेज भेजने के विरोध पर युवक को मार डाला

Mon, 12 Aug 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth killed for protesting against sending obscene messages
बिजनौर: शेरकोट के ग्राम मंधोरा में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : DHAMPUR
अश्लील मेसेज भेजने के विरोध पर युवक को मार डाला
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। गांव मंधौर में व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज का विरोध करने पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपी अभी फरार है।

मरने वाला युवक सलीम (18) गांव के ही निजामुद्दीन का पुत्र था। निजामुद्दीन गांव में ही साइकिल सुधारने का काम करते हैं। शनिवार की देर शाम निजामुद्दीन दुकान बंद कर घर आ गए तो उन्हें याद आया कि वह अपनी दवा दुकान पर छोड़ आए है। उन्होंने सलीम को दुकान से दवा लेने के लिए भेज दिया। दुकान से लौटते समय सलीम को रास्ते में मोईनुउद्दीन मिल गया। वह पिछले कई दिनों से सलीम को मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेज रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। मोईनुउद्दीन और उसके तहेरे चचेरे भाइयों फईम, नईम, यामीन, शमसुद्दीन, वसीम, तहसीन ने सलीम को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसके बेहोश हो जाने पर ये लोग फरार हो गए। परिजनों ने सलीम को धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पिता ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मोईनुद्दीन और फहीम को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed