फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth disappears with rented Scorpio, police begin investigation

Meerut News: किराये की स्कॉर्पियो लेकर गायब हुआ युवक, पुलिस जांच में लगी

Thu, 04 Jun 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Youth disappears with rented Scorpio, police begin investigation
- पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में किराए की स्कॉर्पियो लेकर गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित तरुण कुमार ने ब्रह्मपुरी निवासी आरोपी सलमान पर धोखाधड़ी कर स्कॉर्पियो हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही है।
रोहटा रोड स्थित बृजविहार निवासी तरुण कुमार ने बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह वाहन किराये पर देने का कार्य करते हैं। 26 मई की शाम करीब सात बजे मोहम्मद सलमान नामक युवक उनके कार्यालय पर पहुंचा। उसने स्वयं को ब्रह्मपुरी क्षेत्र का निवासी बताते हुए स्कॉर्पियो-एन किराये पर लेने की इच्छा जताई। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए। इसके साथ ही उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी सुरक्षा के तौर पर उनके पास छोड़ दी। तय शर्तों के अनुसार आरोपी स्कॉर्पियो को 24 घंटे के लिए किराये पर लेकर गया था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी युवक गाड़ी लेकर वापस नहीं लौटा। जब उससे मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका फोन बंद मिला। इतना ही नहीं आरोपी ने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम की लोकेशन भी अचानक बंद हो गई। इससे वाहन मालिक को धोखाधड़ी की आशंका हुई। काफी तलाश और संपर्क के प्रयासों के बावजूद जब आरोपी का कोई पता नहीं चला तो पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और वाहन लेकर फरार होने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed