फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies, officer's wife and her senior accused of harassment

Meerut News: युवक की मौत, अफसर पत्नी और उसके सीनियर पर उत्पीड़न का आरोप

Tue, 31 Mar 2026 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, officer's wife and her senior accused of harassment
सर्वोदय कॉलोनी निवासी एक युवक की 6 मार्च को मृत्यु हो गई। सोमवार को युवक के परिजन कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मेरठ में तैनात रही युवक की अधिकारी पत्नी और उनके सीनियर पर उत्पीड़न और सदमे से युवक की मौत का आरोप लगाया। मामले की जांच एडीएम सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता अंकित चौधरी ने बताया कि उनके साथ युवक का फोटो लेकर उसके परिजन सोमवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे। युवक की पिता व अन्य परिजन एडिशनल कमिश्नर से मिले। उन्होंने बताया कि बेटा निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी शादी वर्ष 2022 एक प्रशासनिक अधिकारी महिला से हुई थी। शादी के तीन माह बाद मोबाइल चैटिंग से उनके भाई को पता चला कि उनकी पत्नी के संबंध उनके एक सीनियर अधिकारी से थे। उस दौरान पत्नी ने माफी मांगकर संबंध समाप्त करने का वादा किया था लेकिन अप्रैल 2025 में अश्लील कॉल रिकॉडिंग से पता चला कि उसकी पत्नी ने अभी सीनियर अधिकारी से संबंध नहीं तोड़े थे।
विज्ञापन

इसके बाद दंपती में सहमति से तलाक लेने पर सहमति बनी। लेकिन बाद में महिला अधिकारी ने तलाक का आवेदन वापस ले लिया और उनके भाई के खिलाफ शिकायत की। पत्नी के रिश्तेदार ने भाई पर घर आकर हमला किया। पत्नी और उनका सीनियर अधिकारी उनके भाई को धमकी देकर उत्पीड़न करने लगे। इससे सदमे में आकर उनके भाई की मृत्यु हुई है। वह अचानक चलते-चलते गिर पड़ा था। अंकित चौधरी का कहना है कि एडिशनल कमिश्नर अमित कुमार सिंह ने शिकायत की कॉपी पर लिखकर एडीएम सिटी बृजेश सिंह को जांच के लिए निर्देशित किया है। एडीएम का का कहना है कि आदेश मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed