फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies in hospital; family alleges administration of expired injection.

Meerut News: अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों का एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in hospital; family alleges administration of expired injection.
परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती जानी थाना क्षेत्र के सिसौला गांव निवासी युवक हारून की मौत होने पर परिजनों जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सक ने एक्सपायरी इंजेक्शन लगाया है। इस कारण हारून की मौत हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
जानी थाना क्षेत्र के सिसौला गांव निवासी हारून को करीब छह दिन पहले बुखार की शिकायत के बाद बागपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उपचार के दौरान हारून की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने और उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया था। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के उपचार पर खर्च हुए बिल को माफ करने और परिजनों द्वारा जमा कराई गई रकम वापस करने पर सहमति जताई थी। इसके बाद परिजन युवक को वहां से दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। परिजनों के अनुसार, दूसरे अस्पताल में उपचार के दौरान भी युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। वे अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही तथा एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाते हुए दोबारा से हंगामा कर दिया। सीओ बृह्मपुरी रामप्रकाश का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed