{"_id":"692d61c540e219e5330b1c94","slug":"youth-dies-after-tractor-coming-from-wrong-side-hits-bike-on-khirwa-flyover-in-meerut-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गलत दिशा में दौड़ता ट्रैक्टर बना मौत का कारण, खिर्वा फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गलत दिशा में दौड़ता ट्रैक्टर बना मौत का कारण, खिर्वा फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक की जान गई
Mon, 01 Dec 2025 03:36 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 01 Dec 2025 03:36 PM IST
सार
मेरठ के खिर्वा फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आते ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवक और आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर सोमवार सुबह गलत दिशा से दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 21 वर्ष एक युवक बाइक से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। इसी बीच खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर गलत दिशा से दिल्ली की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण से मिली राहत, मेरठ में AQI 200 से नीचे, ठंड का असर बढ़ा
विज्ञापन
आरोपी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर जा गिरा। सड़क पर सिर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सीओ दौराला का कहना है कि युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर पकड़ लिया जाएगा।