{"_id":"6a3d424fada6ad2c3308f98c","slug":"youth-dies-after-bike-hits-pile-of-soil-and-falls-into-a-pit-sardana-news-c-42-1-smrt1030-106005-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिट्टी के ढेर से टकराकर गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिट्टी के ढेर से टकराकर गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। भराला गांव से निकल रहे रिंगरोड पर बुधवार देर रात मिट्टी के ढेर में पहिया पड़ने से राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी गोपाल (30) की मौत हो गई।
गोपाल रात करीब 11:30 बजे बाइक से दौराला की ओर आ रहा था। बताया गया है कि रास्ते में सड़क पर मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था। अंधेरा होने के कारण गोपाल उसे देख नहीं पाया और उसकी बाइक सीधे मिट्टी के ढेर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी पास ही खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान को हुई। किसान ने सड़क किनारे बाइक और युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जेब से निकले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को फोन कर मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतक यहां कैसे आया। परिजनों के आने के बाद ही जानकारी मिल सकेगी। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- --