फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth Day: 30 donated blood in the camp

युवा दिवस : शिविर में 30 ने किया रक्तदान

Mon, 12 Jan 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Youth Day: 30 donated blood in the camp
दौराला - भगवती कॉलेज में रक्तदान करने वाले विद्यार्थी और शिक्षक। स्रोत : संस्थान
दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में एक निजी अस्पताल के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लगभग 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी, प्राचार्य डॉ. संजीव अग्रवाल, मुकेश पाल, डॉ. संदीप कुमार गर्ग, डॉ. स्वेता गर्ग, डॉ. अंशुमान शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मुकेश पाल ने रक्तदान के महत्व और उपयोगिता के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। बताया कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान न केवल किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है, बल्कि भविष्य में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रक्त उपलब्ध कराने में मददगार होता है। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। इस दौरान डॉ. अजय कुमार सक्सैना, प्रशांत कुमार, ज्योति, संयम बंसल, ध्रुव रस्तौगी, डॉ. राजीव, सुशील, सुमन, रूपम, सिमरन, अनीता, मोहम्मद इनाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed