फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth commits suicide by hanging from ceiling fan, in-laws accused of abetting suicide

छत के पंखे से लटककर युवक ने दी जान, ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Sun, 04 Jul 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging from ceiling fan, in-laws accused of abetting suicide
छत के पंखे से लटककर युवक ने दी जान, ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव माखन नगर में 27 वर्षीय युवक का शव शनिवार को छत के पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक के पिता ने बेटे के ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के गांव माखन नगर निवासी आजाद पुत्र अयूब घर में ही छत में लगे पंखे से लटका मिला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक के पिता अयूब ने बताया कि आजाद का अपने ससुरालियों और पत्नी से विवाद चल रहा था। बीती 26 जून को मृतक के ससुराल वाले उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए थे। पत्नी के मायके जाने के बाद से उसे अपने आप में आत्मग्लानि हुई। तभी से वह गुस्से में था। शनिवार को उसने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed