{"_id":"6a7dedd9ee557467130d4ae0","slug":"youth-caught-red-handed-while-abducting-a-teenage-girl-villagers-handed-him-over-to-the-police-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108292-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरी को अगवा कर ले जा रहा युवक रंगे हाथ पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरी को अगवा कर ले जा रहा युवक रंगे हाथ पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द । थाना जानी क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर भागने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण आरोपी युवक को मौके पर ही घेरकर पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना जानी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी किशोरी को झांसा देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। घटना के तुरंत बाद आरोपी सादिक ने फोन करके अपने अन्य दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया था, जिन्होंने स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास किया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी सादिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही घटना के दौरान मौके पर पहुंचे आरोपी के अन्य दोस्तों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -