{"_id":"6aa568b74d5a51c2750714ea","slug":"youth-beaten-up-for-objecting-to-verbal-abuse-meerut-news-c-73-1-mct1008-108658-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अशोक के साथ गांव निवासी आरोपियों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल को गया। परिजनों के साथ थाने पहुंचे युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
करनावल निवासी रणवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम उसका बेटा अशोक कस्बा निवासी रूपेश के नलकूप पर नहाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बा निवासी मोनू और शेखर वहां पहुंच गए और अशोक के साथ गाली-गलौज करने लगे। अशोक ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों भाइयों ने अपने साथी शुभम और हनी के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।