फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth beaten up and robbed of cash and mobile phone in fishing dispute.

Meerut News: मछली पकड़ने के विवाद में युवक को पीटा, रुपये-मोबाइल लूटा

Thu, 10 Sep 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up and robbed of cash and mobile phone in fishing dispute.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कपसाड़ गांव के पास नाले पर मछली पकड़ रहे युवक के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से 11,500 रुपये और मोबाइल निकाल लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता की। युवक ने अटेरना चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंद्रानगर निवासी अनीस पुत्र इस्माइल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार को कपसाड़ के नाले के पास मछली पकड़ रहा था। तीन युवक वहां पहुंचे और उससे नाम पूछने लगे। आरोप है कि नाम बताते ही तीनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसकी जेब से 11,500 रुपये और मोबाइल निकाल लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। अनीस के अनुसार, मारपीट के बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर पास के ईंख के खेत में घुस गया और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद और मारपीट का सामने आया है। लूट के आरोप की भी जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed