फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attempted suicide in RTO office

Meerut News: आरटीओ कार्यालय में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 11 Oct 2024 06:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Youth attempted suicide in RTO office
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र आरटीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक युवक ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह रोका। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे शांत किया।
विज्ञापन

किठौर के शाहजहांपुर का रहने वाला मनोज गढ़मुक्तेश्वर की अमन ट्रैवलिंग एजेंसी में मैनेजर है। एजेंसी पर चलने वाली दो गाड़ियों पर आरटीओ की ओर से 32 हजार की पेनल्टी है। मनोज कई दिन से पेनल्टी कम करवाने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे वह आरटीओ कार्यालय पहुंचा और अपनी ही कार का पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। मनोज का कहना था कि वह किसी एजेंट के माध्यम से काम कराता तो हो जाता। 10 हजार रुपये की रिश्वत के लिए उसे चक्कर कटाकर परेशान किया जा रहा है। आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों का कहना था कि मामले में गाड़ी के मालिक को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed