फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth assaulted in Lisadigate, attack on genitals

मेरठ: लिसाड़ीगेट में युवक से मारपीट, गुप्तांग पर हमला

Mon, 13 Feb 2023 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted in Lisadigate, attack on genitals
मेरठ। लिसाड़ीगेट के नूर नगर उज्ज्वल गार्डन निवासी अनस के साथ पड़ोसी सलीम ने मारपीट कर गुप्तांग पर हमला कर दिया। पीड़ित परिजनों ने लिसाड़ीगेट पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, उज्ज्वल गार्डन निवासी मौ. अकिल ने बताया कि बेटा अनस छत पर सो रहा था। घर के पीछे वाली गली में रहने वाला सलीम और उसकी पत्नी छत पर पहुंच गए। वह बेटे को पीटने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से पीटना शुरु कर दिया। उसके बाद प्राइवेट पार्ट पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मारपीट का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed