फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth absconding attacked the woman with sharp weapon after Came to paint house in Meerut

घर में रंगाई-पुताई करने आए युवकों ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 16 Oct 2019 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
youth absconding attacked the woman with sharp weapon after Came to paint house in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को घर में रंगाई-पुताई करने के लिए आए कुछ युवकों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला घायल व बदहवास हालत में चादर में लिपटी मिली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रंगाई पुताई करने आए दो युवकों ने घर में अकेली महिला को देखकर महिला के सिर में धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

बताया गया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक महिला में मुहं में रुमाल ठूंसकर एक चादर में लपेटकर घर में ही फेंक गए। महिला के वस्त्र भी फटे हुए व अस्त व्यस्त मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। 

वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया गया है कि महिला का दो साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था। वह अपने दस साल के बेटे के साथ एक किराए के मकान पर रह रही है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed