फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Your tone reveals that your wealth is newly acquired...

Meerut News: तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है...

Sat, 17 Oct 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Your tone reveals that your wealth is newly acquired...
सरधना। नगर में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में अपना कलाम पेश करतीं मशहूर शायरा शबीना अदीब। संवाद
- ऑल इंडिया मुशायरे का सांसद सांगवान, चौहान और याकूब कुरैशी ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सिटी पॉइंट में ऑल इंडिया मुशायरा शनिवार रात शुरू होकर रविवार सुबह करीब चार बजे तक चला। यह मुशायरा हाफिज अब्दुल शकूर सरधनवी और आगा खालिद शाह खार की याद में आयोजित किया गया। इसमें देश के नामचीन शायरों ने अपने कलाम पेश किए। श्रोता पूरी रात शेर-ओ-शायरी का आनंद लेते रहे।
सांसद राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मुशायरे का उद्घाटन किया। पूर्व अध्यक्ष निजाम अंसारी ने इसकी सदारत की, जबकि शायर हिलाल बदायूंनी ने निजामत संभाली। शायरा शबीना अदीब ने नज्म पेश कर मुशायरे का आगाज किया। महफिल में मोहब्बत के एहसास और जिंदगी की तल्ख हकीकतों को शब्दों में पिरोया गया। हर उम्दा शेर पर तालियां गूंजती रहीं और श्रोता वाह-वाह करते रहे।
विज्ञापन

शायर जमाल हसनपुरी ने मोहब्बत में बदलते एहसास बयां किए। सलमान घोसवी ने अपनी प्रस्तुति से महफिल में रोमानी रंग भरा। शायरा हिमांशी बावरा ने मोहब्बत और वक्त के गुजरने का दर्द सुनाया। अलीम वाजिद ने अपने अशआर से श्रोताओं को प्रभावित किया। नदीम शाद ने जिंदगी के संघर्ष और धोखे का दर्द बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर शायर मिशम गोपालपुरी ने अपने खास अंदाज में कलाम पेश किया। वकार मुज्तर ने अपनों के जुल्म का दर्द सुनाकर वाहवाही बटोरी। शायर चरण सिंह बशर ने मौजूदा दौर के हालात पर कटाक्ष किया। अज्म शाकरी ने जिंदगी की मजबूरियों को अपने कलाम में पिरोया। शबीना अदीब ने दौलत और व्यवहार के अंतर को उजागर करते हुए सुनाया, जो खानदानी रईस हैं, मिजाज रखते हैं नर्म अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है। इस शेर को भी श्रोताओं की खूब दाद मिली। मशहूर शायर इकबाल अशहर ने अपनी प्रस्तुति से महफिल को यादगार बनाया। मुशायरे के कन्वीनर ऐनुद्दीन शाह, सुहैल कुरैशी और केयर एंड शेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों, शायरों और श्रोताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed