{"_id":"67afa01e8c526bab8d080752","slug":"young-man-who-came-to-put-sugarcane-in-mill-beaten-up-injured-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107870-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिल में गन्ना डालने आए युवक को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिल में गन्ना डालने आए युवक को पीटा, घायल
विज्ञापन
मवाना। गांव जलालपुर जोरा निवासी प्रमोद ने थाने में दी तहरीर में मिल में गन्ना डालने आए उसके भाई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने तथा तारीख पर न्यायालय में गए उसके पिता के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
गांव जलालपुर निवासी प्रमोद पुत्र राजू ने तहरीर में बताया कि 14 फरवरी को उसका भाई वीरपाल ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर मिल में गन्ना डालने आया था। अपराह्न 2:00 बजे मिर्जापुर, नंगला गोसाई तथा नासरपुर निवासी आठ लोगों ने लाठी-डंडे व तमंचे से लैस होकर वीरपाल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में वीरपाल के हाथ व पैर की हड्डी टूट गई। आरोपी उसे मरा समझ कर धमकी देते हुए फरार हो गए।
वहीं भाई के साथ मारपीट करने के बाद अदालत में तारीख पर गए उसके पिता राजू के साथ आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा धमकी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो तेरा काम तमाम करना पडेगा। शोर सुनकर भीड़ को एकत्र होते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों से जमीन का विवाद चल रहा है। तहरीर में आरोपियों से उसे व परिवार को खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया।