फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man shot himself in the temple after uploading a video to social media.

Meerut News: युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारी, पहले सोशल मीडिया पर किया वीडियो अपलोड

Thu, 11 Jun 2026 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Young man shot himself in the temple after uploading a video to social media.
- वीडियो में कहा-जीने की इच्छा नहीं है, यार दोस्तों, घरवालों पर आंच नहीं आनी चाहिए
विज्ञापन

- दोस्तों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। प्रीतनगर निवासी देवांश रस्तोगी ( 21) ने बृहस्पतिवार देर शाम नहर की पटरी पर जाकर देसी पिस्टल से बाईं कनपटी पर गोली मार ली। गोली मारने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि जीने की इच्छा नहीं है, किसी का उस पर कोई दबाव नहीं है। वीडियो देख दोस्त उसको तलाशते हुए पहुंचे और घायल अवस्था में उसको थाने लेकर पहुंचे, सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया।

प्रीतनगर निवासी देवांश रस्तोगी बृहस्पतिवार दोपहर से लापता था। शाम के समय उसने सोशल मीडिया पर देसी पिस्टल लहराते हुए वीडियो अपलोड किया, जिसमें कह रहा है कि आखिरी टाइम है। किसी चीज की टेंशन नहीं है। किसी चीज का दबाव नहीं है, किसी चीज से कमजोर नहीं है। न तो मां बाप को गलत बोलता, न ही दोस्त और प्यार को गलत बोलता। जीने की इच्छा नहीं है। यार दोस्तों, घरवालों पर आंच नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


वीडियो देख घरवाले और उसके दोस्त देवांश की तलाश में निकले। तलाश में लगे दोस्तों को देवांश नहर के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसकी बाईं कनपटी में गोली धंसी हुई थी। जिसको लेकर दोस्त थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवांश के पिता का मेडिकल स्टोर है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि युवक ने खुद गोली मारी है, इलाज के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है, पुलिस जिस हथियार से गोली मारी है उसको तलाशने में लगी है।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed