फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man missing after losing Rs 25 lakh in online game

Meerut News: ऑनलाइन गेम में 25 लाख रुपये हारकर लापता हुआ युवक

Mon, 02 Dec 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Young man missing after losing Rs 25 lakh in online game
कंकरखेड़ा (मेरठ)। कासमपुर गांव का युवक विशाल ऑनलाइन गेम में 25 लाख रुपये हारकर लापता हो गया। परिजन ने मामले में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। लेकिन 13 दिन बाद भी युवक का सुराग नहीं लगा है। जबकि वह इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों से संपर्क कर रहा है। पुलिस युवक को जल्द तलाशने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कासमपुर निवासी विशाल 18 नवंबर को लापता हो गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि विशाल के पिता आर्मी में थे और इसी वर्ष जुलाई में उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद विशाल की मां के खाते में उसके पिता के लगभग 25 लाख रुपये आए थे। युवक ने अपनी मां के खाते से ऑनलाइन 25 लाख रुपसे निकाल लिए। पुलिस का कहना है कि विशाल यह रुपये ऑनलाइन गेम में हार गया।
विज्ञापन

विशाल ने अपने एक दोस्त के खाते में भी ऑनलाइन दो लाख रुपये हस्तांतरित किए थे। पुलिस ने विशाल के दोस्त को पकड़कर पूछताछ की है। लापता युवक इंस्टाग्राम पर दूसरी आईडी से अपने दोस्तों को मैसेज कर रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि युवक की तलाश में टीम लगी है, उसे जल्द तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed